मुंबई.महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बयान पर गुस्सा भड़क गया है। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता अबु आजमी ने कहा कि ये अलगाववादी लोग हैं और देश को कमजोर करना चाहते हैं। मैं महाराष्ट्र के मूल लोगों को यह चेतावनी देना चाहता हूं कि ये शिवसेना और मनसे के लोग विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को तोड़ना चाहते हैं।
राष्ट्रीय जनता दल ने भी राज ठाकरे के बयान को देश तोड़ने वाला बयान बताया है। पार्टी के नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि राज ठाकरे पर एनएसए लगा देना चाहिए और उन्हें जेल भेज देना चाहिए।
राज ठाकरे ने कहा था कि साल २००८ में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले सही थे। सोमवार को मुंबई में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा किसी प्रांत के लोगों से कोई विरोध नहीं है लेकिन दो हजार किलोमीटर दूर आकर वो दादागीरी की भाषा बोलेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर वो दादागिरी करेंगे तो मनसे उनसे अपने तरीके से निपटेगी।
राज ठाकरे ने कहा कि यूपी-बिहार के लोग आकर मुंबई में अपनी मर्जी चलाते हैं। मराठी लोगों को उत्तर भारतीयों से सब्जी लेना या उनकी टैक्सी में चलना बंद कर देना चाहिए। मैं मराठी लोगों के ठेले लगवाने को तैयार हूं, लेकिन उन्हें तय करना होगा कि मराठी लोग मराठी लोगों से ही सामान खरीदेंगे।
इस समारोह में राज ठाकरे ने बाल ठाकरे का कार्टून भी बनाया।
अब किसी पार्टी का नाम नहीं लेगी टीम अन्ना!