मुंबई. बॉलीवुड ने एक और सितारा खो दिया है। गुजरे जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह महीनों से बीमार थे। सोमवार को ही उन्हें लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिली थी। लेकिन बुधवार को उनकी तबीयत फिर से ज्यादा बिगड़ गई।