राणी सती दादी भाद्रपद महोत्सव की तैयारी
नागपुर. उपराजधानी में श्री राणी सती दादी का भाद्रपद उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में श्री राणी सती दादी के भाद्रपद महोत्सव की भव्य तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। पश्चिम नागपुर में न्यू नंदनवन स्थित सतीधाम में दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
16 अगस्त को संध्याकालीन सत्र में ‘चुनड़ी महोत्सव’ होगा। 17 अगस्त को सुबह 8 बजे ‘जात एवं पूजा’ कार्यक्रम का आयोजन रहेगा। शाम 4 बजे छप्पन भोग दर्शन व कोलकाता के भजन गायक राजेश चतुर्वेदी के भजनों का कार्यक्रम होगा।
इसी क्रम में पूर्व नागपुर में श्री राणी सती मंदिर, तेलंगखेड़ी बड़े हनुमान मंदिर में 16 अगस्त को शाम 7 बजे पूजा-आरती के बाद कोलकाता के भजन गायक विकास शर्मा एवं समूह के भक्ति गीतों का कार्यक्रम रात 9 बजे होगा।
17 अगस्त को जात व पूजा कार्यक्रम सुबह 8 बजे से एवं छप्पन भोग दर्शन दोपहर 12 बजे होंगे। सफलतार्थ श्री राणी सती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि खेमुका, रमादेवी खेमुका, सुनील तुलस्यान, सुरेंद्र खेमुका, अरुण खेमुका, पवन जाजोदिया, राजकुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमुका, विनोद जाजोदिया, राजेश खेतान, गोपाल पचेरीवाला, राकेश गोयनका, संजय मेहाडिया, सुनील चमादिया, विनोद पोद्दार आदि प्रयासरत हैं।
सनी लियोनी होंगी जन्माष्टमी की चीफ गेस्ट, पूजा भट्ट ने दिया भड़काऊ बयान
PHOTOS: खत्म हो जाएगी 'यह' संसद, अन्ना नहीं कुछ और ही है इसकी वजह!
PHOTOS: देखिए, बाबा रामदेव का अंदाज, अन्ना से परे यहां होगा कुछ खास
ऐसा चढ़ा नशा कि पत्नी के साथ बच्चे को भी बना डाला शिकार!
कहावत नहीं हकीकत, इतवारी रेलवे स्टेशन पर सरेआम दिखता है ये नजारा







