विज्ञापन
 
 
 
 

एक लाख रुपए से अधिक जाली नोट बरामद

 
Source: Dainikbhaskar news   |   Last Updated 03:14(08/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
मुंबई. मुंबई में 1 लाख 19 हजार रुपए की पकड़ी गई फर्जी नोट से हलचल मचा दी है। बरामद किए गए सभी नोट एक-एक हजार रुपए के है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा आरोपी फरार है। आरोपियों का नाम जहरुल इन्शू शेख (20) और मुजामिन सैफुद्दीन शेख (32) है।

दोनों झारखंड के रहनेवाले हैं। इन्हें भुलेश्वर इलाके में नकली नोटों से खरीदारी करते समय गिरफ्तार किया गया। दोनों वाडीबंदर व डोंगरी में रहते हैं इनके पास से एक हजार रुपए की नोट पर इन्हें 200 रुपए मिलते थे। वी. पी रोड पुलिस ने इन्हें गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया।

दोनों अब तक कितनी नकली नोट चला चुके हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है। दोनों नकली नोट चलानेवाले गिरोह से जुड़े हुए तो नहीं हैं? इसकी भी जांच जारी है। पुलिस ने चुनाव में नकली नोट इस्तेमाल होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया है।

जोन-2 के डीसीपी अनील कुंभारे ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों को नकली नोटों का बंडल किसी तीसरे आरोपी ने दिया था। तीसरे आरोपी की खोज जारी है। श्री कुंभारे ने संदेह जताया कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नकली नोटों का जखीरा पकड़ा गया था। मुंबई पुलिस को जिला परिषद व मनपा चुनाव में नकली नोट का उपयोग होने का संदेह था। लिहाजा नेताओं व फर्जी नोट चलाने वाले गिरोह पर पैनी नजर रखी जा रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
6 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment