विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Salman Khan Got Relief In 'Hit And Run' Case

2002 के 'हिट एंड रन' मामले में सलमान खान को राहत

Bhaskar News | Dec 28, 2012, 06:04AM IST
 
 

 

मुंबई. साल 2002 के 'हिट एंड रन' मामले से जुड़ी अदालती सुनवाई के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को उस समय राहत मिली जब गुरुवार को अदालत ने उन्हें कोर्ट में पेश होने से छूट प्रदान कर दी। इस मामले में अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।

गौरतलब है कि इस मामले में सलमान खान को आरोपी बनाया गया था। सलमान की टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी उप-नगरीय बांद्रा इलाके में स्थित एक बेकरी में घुस गई थी, जिससे एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि चार लोग जख्मी हो गए थे। जो शख्स इस घटना में मारा गया और जो जख्मी हुए वे सड़क किनारे सो रहे थे।

नौकरशाह से वकील बनीं आभासिंह ने तीन दिसंबर को अदालत में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सलमान जानबूझकर अदालती सुनवाई में देरी कर रहे हैं। आवेदन की सुनवाई के बाद अदालत ने सलमान को समन जारी किया था।

सलमान के वकील दीपेश मेहता ने बताया कि हमें समन प्राप्त हुए हैं। मैं अदालत में पेशी दूंगा। बाद में सलमान ने कहा कि वे सुनवाई में शामिल होंगे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment