विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> Schools Began To Base Card

सरकारी सब्सिडी का लाभ देने के लिए स्कूलों में बनेगा आधार कार्ड

Bhaskar News | Dec 12, 2012, 06:37AM IST
 
 


नागपुर. सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए परिवार के प्रमुख सदस्य को आधार कार्ड अनिवार्य करने के बाद सरकार ने अब स्कूलों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

फिलहाल पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों से इसकी शुरूआत हो रही है। इस संबंध में आधार कार्ड के फार्म भी आवंटित किए गए हैं।

 

सरकार द्वारा कैश में सब्सिडी देने की घोषणा करने के बाद से परिवार के प्रमुख सदस्य के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। प्रमुख सदस्य के साथ घर की प्रमुख महिला का आधार कार्ड होना भी जरूरी है।

 

आधार कार्ड अनिवार्य कर सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सब्सिडी का लाभ संबंधित व्यक्ति को ही मिले और संबंधित व्यक्ति देश में एक जगह ही इसका लाभ ले सके। राशन का अनाज, मिट्टी तेल, गैस सिलेंडर, संजय गांधी निराधार योजना के तहत सरकार संबंधितों को सब्सिडी देती है।

 

इसी तरह बाढ़ पीडि़त व आपदा पीडि़त लोगों को भी सरकारी योजना का लाभ दिया जाता है। ऐसे समय सरकारी योजना का दुरुपयोग रोकने के लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण साबित होता है। जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों में आधार कार्ड पहुंच रहे हैं।

 

कई स्कूलों में सोमवार तक आधार कार्ड भरकर जमा करने को कहा गया है। यह फार्म पालकों को भरने हैं। इसमें स्कूली बच्चे का नाम, पता, जन्म तिथि, माता-पाता का नाम, व्यवसाय से संबंधित जानकारी लिखी जाती है। फार्म के साथ निवासी पते से संबंधित दस्तावेज भी जमा करना है।

 

सूत्रों ने बताया कि फार्म जमा होने के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित एजेंसी के लोग स्कूल पहुंचेंगे और विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाएंगे। फिलहाल इस अभियान को पांचवीं कक्षा से शुरू किया जा रहा है।

 

इसके बाद पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के आधार कार्ड स्कूलों में बनाए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों का फुल प्रूफ डाटा सरकार के पास उपलब्ध रहेगा। इससे सरकार को स्कूली बच्चों का स्टैटिस्टिक तैयार करने में भी मदद मिलेगी।  

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment