विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> See Photos, Minister's Son And The True Adventures

तस्वीरें: हुक्‍का पार्लर पर छापे के बाद भागी 'गोपी बहू'

dainikbhaskar.com | Apr 07, 2012, 00:14AM IST
 
 



 

मुंबई.अभिनेता विवेक ओबेरॉय और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी के बेटे क्षितिज के बाद हुक्का बार में अब छोटे पर्दे की मशहूर बहू ‘गोपी’ पकड़ी गई है। मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने ‘गोपी बहू’ यानी टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की अभिनेत्री जिया मानेक के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि बुधवार की रात एक हुक्का बार में छापे में कुल 21 लोग मिले, जिसमें टीवी सीरियल की अभिनेत्री जिया माणोक भी थी। पुलिस का कहना है कि इस हुक्का बार में रेस्तरां भी है और जिया यहां अपने कुछ पारिवारिक मित्रों के साथ खाना-खाने आई थी, इसलिए उसे बिना जुर्माना के घर जाने दिया गया।

जिया का कहना है कि वह वहां हुक्का सेवन करने नहीं गई थी। उनका कहना है कि वे अपनी मां के साथ गई थीं। जिया हुक्का बार में छापे के दौरान पुलिस से बचने के लिए बाहर भाग आई थीं, परंतु वहां कैमरामैनों व फोटोग्राफरों से पहचान छुपाने के चक्कर में उनसे उलझ गई थीं।

इससे पहले सोमवार की रात पुलिस ने बांद्र इलाके के जाज़ा बार पर छापा मारा. इस बार में भी खुलेआम हुक्का पीते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री सुरेश शेट्टी के बेटे क्षितिज शेट्टी भी पुलिस के हत्थे लगे।  

इससे पहले 29 मार्च को मुंबई पुलिस ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय को एक हुक्का बार से पकड़ा था। इसी तरह हाल ही में बांद्रा के जाजा रेस्तरां पर छापे के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे क्षितिज शेट्टी भी पकड़े गए थे। मुंबई महानगर पालिका के क्षेत्र में हुक्का बार चलाए जाने पर हाईकोर्ट ने पिछले साल ही प्रतिबंध लगा दिया था।  

वीडियो में देखें कैसे बाल ठाकरे के घर के पास हुआ हादसा

बाल ठाकरे के बंगले के पास हुआ हादसा, एक की मौत, दस जख्मी

बिहारियों को धमकी: अगर मुंबई में मनाया 'बिहार दिवस', तो होगा...!

फिल्म निर्माता ने खोला महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मुंह


वीडियो में देखें, आखिर क्यों लाखों युवाओं का सपना है यहां पहुंचना

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment