विज्ञापन
 
 
 
 

सड़क पर भिड़े पूर्व मंत्री राणा और शिवसेना विधायक

 
Source: विनोद यादव   |   Last Updated 00:17(14/12/11)
 
 
 
 
विज्ञापन
उस्मानाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पूर्व राणा जगजीतसिंह और शिवसेना विधायक ओमराजे निंबालकर

मंगलवार को सड़क पर ही एक-दूसरे से भीड़ गये। जिले के दोनों दिग्गज नेताओं के पिता के जमाने

से जारी खूनी संघर्ष की आग उनके बेटों के बीच भी सुलगती देख सर्वसामान्य लोगों में चर्चाओं का

बाजार गर्म हो गया है।


शिवसेना विधायक निंबालकर ने बताया कि मंगलवार को नगरपालिका के चुनाव के वक्त उन्हें एक

महिला द्वारा पैसे बांटे जाने की खबर मिली थी। जिसके बाद उन्होंने उसे डांट कर वहां से भागने को

मजबूर किया।


बताया जाता है कि यह महिला जिले के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री राणा जगजीतसिंह की पत्नी थी।

जिसकी वजह से इस घटना की सूचना मिलते ही राणा भी घटनास्थल पर आ धमके। जिसके बाद

दोनों नेताओं के बीच गालियों से शुरू हुई तकरार आखिरकार भिडंत में तब्दिल हो गई।

मगर वहां मौजूद दोनों दलों के कुछ वरिष्ठ लोगों ने झगड़े को और बढ़ने से पहले ही दोनों नेताओं को

समझाबुझाकर अलग किया। ओमराजे का आरोप है कि चुनाव आयोग के कैमरे में राणा की पत्नी पैसे

बांटते हुए रंगेहाथ कैद हुईं है। जबकि राणा ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि पहले

ओमराजे सच्चई का पता लगा लें उसके बाद ही बेतुके आरोप लगायें।


गौरतलब है कि राणा राकांपा सांसद डॉ. पद्मसिंह पाटिल के बेटे हैं, जबकि ओमराजे जिले के दिग्गज

नेता रहे स्व. पवनराजे निंबालकर के। पाटिल पर निंबालकर की हत्या कराने का आरोप है। बता दें

कि दोनों परिवार के बीच राजनीतिक दुश्मनी पूरे उस्मानाबाद जिले में रह-रह कर चर्चा का विषय

बनती रहती है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों परिवार के बीच वर्चस्व की जंग का ही नतीजा है कि ओमराजे

निंबालकर ने शिवसेना से चुनाव लड़ कर राणा जगजीतसिंह को पिछले विधानसभा चुनाव में पटखनी

देकर पिता की हत्या का बदला लिया। इसके बाद से ही राणा और ओमराजे के बीच भी टकराव शुरू

हो गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 2

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment