खड्ढों पर शिवसेना आक्रामक, भुजबल ने दिया पाटने का आदेश

मुंबई। गणोशोत्सव शुरू होने से पहले शिवसेना मुंबई-गोवा हाईवे पर के खड्ढों को लेकर आक्रामक हो गई है। शिवसेना के इस हमलावर तेवर को देखते हुए लोकनिर्माण मंत्री छगन भुजबल ने 15 सितंबर तक खड्ढों को पाटने का आदेश अधिकारियों को दिया है।
शिवसेना विधान परिषद सदस्य विनायक राऊत के नेतृत्व में मंगलवार को विधायक डॉ. दीपक सावंत, सूर्यकांत दलवी (दापोली), सिंधुदुर्ग जिले के संपर्क प्रमुख अरुण दुधवडकर, रायगड जिलाप्रमुख बबन पाटिल, पूर्व महापौर दत्ता दलवी, पूर्व विधायक सदा सरवणकर, विभाग प्रमुख सुधीर मोरे, कणकवली के संपर्क प्रमुख अरविंद भोसले सहित कई नेताओं ने लोकनिर्माण मंत्री भुजबल से मुलाकात की ।
मुंबई-गोवा हाईवे का चौपदरीकरण होगा
भुजबल ने शिवसेना विधायकों के शिष्ठमंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए हाईवे के खड्ढों को फौरन 15 सितंबर तक पाटने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस हाईवे के चौपदरीकरण की मांग को सही बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए प्रयत्नशील है।
लोकनिर्माण मंत्री भुजबल ने बताया कि हाईवे के चौपदरीकरण के संबंध में केंद्रीय पर्यावरण समिति ने कुछ मुद्दे उपस्थित किये हैं। जिसका समाधान करने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है।
चार अंतरंग 'महिला मित्र' जिन्होंने 'कांडा' को बना दिया देश का सबसे बड़ा स्कैंडल!
सामने आई 300 लड़के-लड़कियों की शर्मनाक हरकत, घर वालों ने भी देखा सबकुछ
पारस मामले में नया खुलासा : नहीं हुए थे शव के 16 टुकड़े!
पहली बार दिखा विश्व विजेता कप्तान का ये अंदाज, देखता रह गया हर आम-ओ-खास
वादा करने के बाद भी नहीं कम हुआ वजन, मिलेगा लाखों रुपए का हर्जाना







