विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Shiv Sena Chief Bal Thackeray Said In An Editorial

शाहरुख खान को अमेरिका में क्यों नहीं आता गुस्सा!

एजेंसी | May 20, 2012, 02:18AM IST
 
 

मुंबई. शिवसेना अध्यक्ष बाल ठाकरे ने सामना के संपादकीय में वानखेड़े प्रकरण को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने शाहरुख पर निशाना साधते हुए लिखा है कि उन पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए।

ठाकरे ने कहा है कि अमेरिका में जब उनका अपमान होता है तब शाहरुख को गुस्सा नहीं आता है। लेकिन वहीं शाहरुख अपने देश में गरीब सिक्योरिटी गार्ड से गाली-गलौच करते हैं। ठाकरे ने लिखा है कि शाहरुख पर दारू पीकर तमाशा करने का आरोप लगा है। हमेशा की तरह उसने ये आरोप बेबुनियाद बताए और कहा कि वह सेलीब्रिटी हैं, इसलिए उन पर ये आरोप लग रहे हैं।

अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, आमिर खान और अनिल कपूर जैसे लोग भी सेलिब्रिटी हैं। वह और उनके बच्चे भी कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाते हैं। लेकिन इनमें से किसी ने दारू पीकर तमाशा किया हो ऐसा कभी सुनने में नहीं आया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका के एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को चार-पांच घंटे रोककर रखते हैं, उनके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली जाती है। लेकिन उस वक्त उनका गुस्सा नहीं फूट पड़ता, इसके बजाए वह बार-बार अमेरिका जाते रहते हैं। लेकिन वानखेड़े के गरीब सिक्योरिटी गार्ड से वो उलझ पड़ते हैं क्योंकि यहां कैसे भी बर्ताव करें, उन्हें कानून और कांग्रेस का संरक्षण है। ठाकरे ने शाहरुख पर तंज कसते हुए कहा कि जब सैफ अली खान को पदमश्री दिया जा सकता है तो शाहरुख को भी राज्यसभा के लिए नामित किया जाना चाहिए था।

ठाकरे ने आइपीएल को इंडियन पियक्कड़ लीग की संज्ञा देते हुए कहा कि इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बाल ठाकरे ने खान वॉर को हवा देते आमिर खान की तारीफ की। उन्होंने आमिर द्वारा पेश कार्यक्रम सत्यमेव जयते को एक अच्छी पहल बताया है।

गौरतलब है कि बुधवार 16 मई को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले के बाद शाहरुख की स्टेडियम में मौजूद गार्ड से काफी कहासुनी हो गई थी। इस दौरान शाहरुख पर आपा खो देने और एमसीए के अधिकारों की मौजूदगी में गार्ड को गालीगलौज करने का भी आरोप लगा था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment