राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
आयुर्वेदिक महाविद्यालय का स्लैब गिरा, 13 मजदूर मृत
Bhaskar News
| Dec 19, 2012, 05:51AM IST

पुणे. वाघोली क्षेत्र स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय की निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से 13 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ। कुछ मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।
कैसे हुआ हादसा :
पुणे-अहमदनगर मार्ग स्थित वाघोली क्षेत्र में भारतीय संस्कृति दर्शन ट्रस्ट के आयुर्वेदिक महाविद्यालय का निर्माण कार्य जारी है। मंगलवार दोपहर अचानक इस इमारत का स्लैब गिर गया। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूर रेत व स्टील के ढेर में दब गए।
राहत व बचाव कार्य जारी :
दमकल विभाग के कर्मचारी फौरन मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने शाम करीब 7 बजे तक 13 मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए थे।
देर रात तक राहत कार्य जारी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य में जुटे दमकलकर्मी।









