महिला न्यायाधीश पर चली चप्पल, अदालत में मची खलबली

वणी। प्रथम श्रेणी न्यायदंडाधिकारी की अदालत में एक आरोपी ने अपने भाई को सजा सुनाए जाने से बौखलाकर सोमवार को महिला न्यायाधीश वी.आर.जांभुले पर चप्पल उछाल दी।
घटना के बाद अदालत में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वणी के कुख्यात चोर मोहम्मद नावेद उर्फ गब्बू जो कि इस समय जानलेवा हमला मामले में धारा ३07 के तहत यवतमाल जिला कारागृह में सजा काट रहा है, को ेसोमवार को किसी मामले की सुनवाई के लिए वणी न्यायालय में लाया गया था।
संयोग से सोमवार ही के दिन उसके छोटे भाई जुनैद को भी किसी मामले की सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया। शाम करीब साढ़े छह से पौने सात बजे के दौरान न्यायाधीश जांभुले ने उसके भाई को एक साल की सजा सुनाई।
जिससे बौखलाकर मोहम्मद नावेद उर्फ गब्बू ने तुरंत पैर से चप्पल निकाली और न्यायाधीश महोदया की ओर उछाल दी। इससे अदालत में कुछ समय के लिए खलबली मच गई। बताया जाता है कि इस समय डच्यूटी आफिसर के तौर पर वणी के सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश उपाध्याय और उनके सहयोगी अदालत में मौजूद थे।
न्यायाधीश महोदया ने इस मामले में उनकी लापरवाही को देखते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई। घटना के पश्चात आरोपी मोहम्मद नावेद को वापस यवतमाल जेल ले जाया जा रहा था लेकिन न्यायाधीश महोदया के आदेश पर लाल पुलिया से यवतमाल पुलिस उसे लेकर वणी लौटी।
खबर लिखे जाने तक वणी थाने में आरोपी के खिलाफ न्यायाधीश द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं लिखवायी गई थी लेकिन इसकी प्रक्रिया जारी थी।
इस संबंध में यह जानकारी भी मिली है कि स्वयं न्यायाधीश जांभुले ने आरोपियों को कटघरे में हथकड़ी में पेश न करने के आदेश दे रखे हैं, जिस कारण उक्त आरोपी के हाथ खुले हुए थे और इसी बात का लाभ उठाकर उसने न्यायाधीश महोदया पर चप्पल उछाल दी। इससे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया।
शादी का वादा कर पाकिस्तानी अंपायर ने मुंबई की मॉडल से बनाए जिस्मानी रिश्ते!
PICS: प्रेमी ने किया प्रेमिका का ऐसा हाल कि पार हो गई नफरत की पराकाष्ठा!
चैनलों पर अश्लीलता परोसने का आरोप, सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी










