एसटी स्टैंड पर होंगे एसी वेटिंग रूम
Source: Danikbhaskar news | Last Updated 04:22(05/02/12)
नागपुर. महाराष्ट्र राज्यमार्ग परिवहन महामंडल विभिन्न श्रेणियों में सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है। स्टैंडों के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानकों पर एसी वेटिंग रूम के अलावा छोटे मेडिकल सेंटर भी उपलब्ध होंगे। महामंडल के 6 करोड़ रुपए के सालाना बजट में से 1 हजार 835 करोड़ रुपए डीजल, 23 करोड़ रुपए कर्मचारियों के वेतन का खर्च होते हैं। इसीलिए प्राथमिकताओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
महामंडल द्वारा 10 एसी शीतल बसें अगले दो माह में उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें नागपुर प्रादेशिक कार्यालय के तहत अमरावती व गोंदिया के लिए 3 गाड़ियां दी जाएंगीं। वर्तमान में 30 सीटर वाली 620 मिडीं बसें चलाई जा रहीं हैं। अंतरराज्यीय बस सेवा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
शनिवार की दोपहर गणोशपेठ स्थित डिपो प्रबंधक कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान महामंडल के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक दीपक कपूर ने यह जानकारी दी। दो हफ्ते पूर्व पुणो में एसटी बस से हुई दुर्घटना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि महामंडल के सभी 40 हजार ड्राईवरों की मानसिक स्थिति की जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल की सेवा ली जाएगी। दक्ष मनोरोग विशेषज्ञ ये जांच करेंगे।
इसके अलावा चालकों की आंख की जांच व स्वास्थ्य जांच में भी कुछ चरणों में इजाफा किया गया है। परिवहन पंचकर्म कार्यक्रम अब नागपुर के अलावा 15 मार्च 2012 से राज्य के अन्य पांच परिक्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। बस स्थानकों का विकास बीओटी आधारित होगा, यह कार्य अगले दो साल में पूरा कराया जाएगा।
परिवहन पंचकर्म के तहत पुरस्कार
एसटी नागपुर प्रदेश स्तर पर नई परिकल्पना के तहत परिवहन पंचकर्म कार्यक्रम शनिवार सुबह 11 बजे गणोशपेठ स्थित डिपो क्रमांक 2 में आयोजित किया गया । सकारात्मक विचार, कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी, यात्रियों को स्तरीय सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचक र्म में स्वच्छ गाड़ी व बस स्थानक, समय पर गाड़ी, बिगाड़रहित वाहन, अपघातरहित सेवा व यात्री सुविधा में वृद्घि शामिल है।
इसी आधार पर प्रादेशिक स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी पुरस्कृत किए गएख् जिसके तहत नागपुर रीजन में सर्वोत्तम डिवीजन चंद्रपुर, सर्वोत्तम आगार पवनी, भंडारा डिवीजन, उत्कृष्ठ डिपो ब्रrापुरी, चंद्रपुर डिवीजन, रामटेक डिपो व आर्वी डिपो को प्रदान किया गया।
32 साल दुघर्टनारहित चालन करने वाले ड्राईवर सैय्यद अकबर अली, नसीमुल्ला खां, 24 साल तक वाय.पी. नंदनवार तथा 30 साल तक बगैर एक्सीडेंट बस चलाने वाले ए.जी.जवादे को उत्कृष्ट चालक का पुरस्कार दिया गया। इंधन बचत के लिए पी.आर.चंदेल, डी.डी.वालके, मुमताज अहमद व ए.आर.टेकाम पुरस्कृत किए गए। प्रवासियों से आवक के लिए परिचालक एम.आर.भांडारकर, एस.पी.जमदाडे, आर.टी.बंगाले एवं सी.डब्लू उमाटे शामिल हैं। उत्तम यांत्रिक का खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसटी महामंडल के एमडी दीपक कपूर, विशेष पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, अपर कामगार आयुक्त ए.आर.लाकसवार, इंडियन आयल कापरेरेशन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्रीनिवास एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के.सी.जे.पी.नारायणन तथा एसटी के क्षेत्रीय प्रबंधक सूर्यकांत अंबाडीकर उपस्थित थे।