विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Tatkare Caught In Corruption Charges And A Clean C

भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे तटकरे व भुजबल को क्लीनचिट

Bhaskar News Network | Aug 05, 2012, 07:44AM IST
 
 


मुंबई। भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे जल संसाधन मंत्री सुनील तटकरे और लोकनिर्माण मंत्री छगन भुजबल को केंद्रीय कृषिमंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवर ने क्लीनचिट दी है।

 

पवार ने कहा कि दोनों मंत्रियों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनमें कोई तथ्य नहीं है। सूखे से निपटने की तैयारी के लिए राकांपा ने सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी।

 

बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने तटकरे और भुजबल के बारे में लग रहे आरोपों को झूठ बताया। पवार के मुताबिक लोगों का दावा झूठा है कि तटकरे और भुजबल ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रकरण से संबंधित फाइलों की मैंने खुद पड़ताल की है।

 

अण्णा और उनकी टीम की खिल्ली उड़ाई : पवार ने समाजसेवी अण्णा हजारे और उनकी टीम की खूब खिंचाई की। यही नहीं राजनीतिक दल बनाने के अण्णा के फैसले की खिल्ली भी उड़ाई। उन्होंने कहा कि अण्णा और उनकी टीम ने राजनीतिक दल बनाने का बहुत अच्छा फैसला किया है।

 

पहले उन्होंने अनशन किया, परन्तु उन्हें समझ में आ गया कि यह सही रास्ता नहीं है। अब उन्होंने मंच पर बैठे-बैठे लोगों से राजनीतिक दल बनाने के बारे में पूछा और लोगों ने हां में जवाब दिया। लिहाजा जनभावना की सम्मान करना ही उनकी नीति है।

 

पवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये लोग (टीम अण्णा) हमें बिना पैसे खर्च किए चुनाव लड़ने का रास्ता सिखाने वाले हैं, इसमें भी हमारा फायदा है। चुनाव से पहले हम अपने उम्मीदवारों के चयन में कड़ी मेहनत करते हैं, परन्तु ये उम्मीदवारों के नाम लोगों से पूछेंगे, इसके लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम इंटरनेट पर डाले जाएंगे।

 

लिहाजा हमें भी नए तरह से सोचने और परिवर्तन लाने का मौका मिल रहा है। पवार के अनुसार मैंने सुना कि टीम अण्णा के राजनीतिक दल की शुरुआत उत्तर-पूर्व के राज्यों से होगी। फिर दो साल में इस पार्टी को कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचाया जाएगा।

 

इसके लिए वे हर राज्य का दौरा करेंगे। जैसे पहले कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने किया था। उन्होंने ने तो पैदल पूरे देश का दौरा किया था। ये भी सामान्य लोग हैं, इसलिए हवाई जहाज से जाने-आने वाले नहीं हैं। इस तरह वे ज्यादा लोगों से संपर्क में आएंगे और उनकी समस्याओं को भी जानेंगे।

 

नहीं छोड़ेंगे अण्णा के लिए सीट : अगर अण्णा ने दक्षिण अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा तो क्या उनके लिए आप यह सीट छोड़ देंगे? इस पर पवार ने नहीं में जवाब दिया।

 

उन्होंने कहा कि दक्षिण अहमदनगर सीट राकांपा के कोटे में आती है और हमारे पास वैसे भी सीटों की कमी है। इसलिए मैं अपनी सीट नहीं छोड़ूंगा। वो बड़े हैं वो ही त्याग करें।

 

सनी लियोनी होंगी जन्माष्टमी की चीफ गेस्ट, पूजा भट्ट ने दिया भड़काऊ बयान

PHOTOS: खत्म हो जाएगी 'यह' संसद, अन्ना नहीं कुछ और ही है इसकी वजह!

PHOTOS: देखिए, बाबा रामदेव का अंदाज, अन्ना से परे यहां होगा कुछ खास

ऐसा चढ़ा नशा कि पत्नी के साथ बच्चे को भी बना डाला शिकार!

कहावत नहीं हकीकत, इतवारी रेलवे स्टेशन पर सरेआम दिखता है ये नजारा

सैकड़ों सांपों को बचाने वाले पर कोबरा ने किया जानलेवा हमला

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment