इस हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल के पुलिस और राजनीतिज्ञों से हैं संपर्क!

नागपुर. दो फरार महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी। उन पर वेश्यावृत्ति के लिए युवतियां सप्लाय करने का आरोप है। शनिवार को पुलिस ने उन्हें अवकाशकालीन अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी चांदनी शेख (28), गंगा-जमुना और शारदा उर्फ सीमा नंदकिशोर वर्मा (35) लोधीपुरा निवासी हंै। प्राप्त सूत्रों के अनुसार दोनांे महिला बहुत दिनों से वेश्यावृत्ति में लिप्त हंै। वे चलते शहर के कई नामी होटलों में वह वेश्यावृत्ति के लिए युवतियां सप्लाय करती थीं।
इसका भांडाफोड़ करीब दो महीने पहले उस वक्त हुआ, जब अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने धमरपेठ क्षेत्र के नामी लाहोरी डिलक्स बार व होटल में छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को युवतियों के साथ होटल के कमरों में आपतिजनक स्थिति में दबोच लिया था।
इसमें पकड़ी गई युवतियां मुंबई व दार्जीलिंग की भी थी। बताया जा रहा है कि इन युवतियों को सप्लाय करने वाली चांदनी व सीमा ही थी। घटना के बाद से दोनों फरार थीं। पुलिस उन्हें सरगर्मी से ढूंढ़ रही थी। शुक्रवार को दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ी।
सीमा हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल होने से वह कई राजनीतिक व पुलिस विभाग के कुछ अफसरों से भी संपर्क में हैं। सीमा के इस धंधांे के तार बाहरी राज्यों से भी जुड़े होने का पता चला है। मामले की जांच महिला पुलिस निरीक्षक कमल जाधव कर रही हंै।
EXCLUSIVE: आईपीएल लेट नाईट पार्टी की तस्वीरें लीक, मचा हंगामा
EXCLUSIVE: लव, सेक्स और अपहरण: मॉडल रोजलीन खान से पुलिस की पूछताछ
फेसबुक पर आई अश्लील तस्वीरें, दोस्त ने उठाया भरोसे का फायदा






