नागपुर. जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए 7 फरवरी को होने जा रहे चुनाव का प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। विदर्भ के पांच जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव 7 फरवरी को होने जा रहे हैं। गड़चिरोली में दो चरणोंे में चुनाव होंगे। पहले चरण में 7 फरवरी को गड़चिरोली जिलापरिषद की 51, पंचायत समिति की 102 सीटों पर तथा दूसरे चरण में 12 फरवरी को जिप की 16 और पंस की 32 सीटों पर चुनाव होने हैं।
कहां कितनी सीटें
जिला जिप पंस
यवतमाल 62 124
अमरावती 59 88
वर्धा 51 102
चंद्रपुर 52 104