ये हैं 'गेम चेंजर्स' जिन्होंने अकेले ही कर दिया नए दौर का आंदोलन!

जैसमीन पथेजा, बंगलुरु की एक स्टूडेंट हैं जो मनचलों की हरकत से परेशान थीं. पुलिस में जाना संभव नहीं था सो, उन्होंने 'Blank Noise' नाम से एक ब्लॉग बनाया और हर उस लड़के की तस्वीर अपने ब्लॉग पर शेयर करनी शुरू कर दी जिसने उन्हें परेशान किया.
इंटरनेट की ताकत ने उनके इस कदम को फौलाद बना दिया और जल्द ही तमाम सामजिक संगठनों का ध्यान इस ओर गया. ब्लॉगिंग से शुरू हुआ यह सिलसिला जल्द ही सार्वजनिक अभियानों में तब्दील हो गया. यह स्वप्रेरित अभियान अब चार ब्लॉग, दो फेसबुक ग्रुप, एक यू-ट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट पर सक्रीय है.
जैसमीन पथेजा नए युग की ऐसी लड़की है जिन्होंने दूसरों के लिए मिसाल कायम की है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ स्त्री शक्तियों से मिला रहे हैं जिन्होंने सड़क पर गए बिना यौन उत्पीड़न के खिलाफ और असहायों के पक्ष में ऐसे अभियान चलाए जिन्होंने इंटरनेट की शक्ति को नया आयाम दिया और जिन्हें हम कह रहे हैं 'नए युग के गेम चेंजर्स'. (फोटो: रोज़लिन डी मेलो बाएं और जैसमीन पथेजा दाएं)
चेहरों पर झलक रही थी खुशी और आंखों से टपक रहे थे आंसू
जब महिलाओं ने चलाई बाइक तो 18 महीने में ही बने 100 से ज्यादा सदस्य







