नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कल्याणपुर गांव में संचालित एक मिशन स्कूल के फादर पर चार छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्राओं ने फादर पर छेड़छाड़ व यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगाया है। सभी छात्राएं पांच से सात वर्ष की हैं। ये पहली व दूसरी कक्षा में पढ़ती हैं। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फादर को हिरासत में लिया गया है। वह झारखंड के सिमडेगा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि कल्याणपुर में मिशन स्कूल संचालित है। इसी में हॉस्टल भी है। चार दिन पहले एक छात्रा ने अपनी मां से शिकायत की कि स्कूल में शिक्षक विंसेंट टोप्पो (35) लंच के समय उसके साथ गलत काम करते हैं। उसकी मां ने यह बात अन्य महिलाओं को बताई। उनकी बच्चियां भी उसी स्कूल में पढ़ती हैं। इसी दौरान पता चला कि तीन अन्य बच्चियों के साथ भी फादर ने यह हरकत की है। मंगलवार को चारों बच्चियों के माता-पिता मामले की रिपोर्ट करने थाने पहुंचे।
आगे के स्लाइड में पढें: महाराष्ट्र: तीन सगी बहनों का रेप के बाद मर्डर