पुणे। पुणे पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच में एसआई अश्विनी जगताप की टीम ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का फंड़ाफोड़ करते हुए टीवी सीरियलों में काम करने वाली दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मशहूर टीवी सीरियलों में को-एक्ट्रेस के रूप में काम करती हैं। स्थानीय अदालत ने दोनों कलाकारों व उनके दलाल पति-पत्नी को 6 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
जगताप ने बताया कि पुलिस को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्मिता धीवार व उसके पति दिनेश धीवार द्वारा पुणे में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछा कर शिवाजीनगर इलाके के एक होटल से दलाल सहित टीवी सीरियल में काम करने वाली दोनों को-एक्ट्रेस को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया।
थाने के पीछे सजी थी देह की मंडी, जिस्म परोस रही थीं नाबालिग लड़कियां