मुंबई। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक में कहा है कि शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की सेहत बिल्कुल ठीक है। शिवसेना भवन में यह इमरजेंसी मीटिंग बाल ठाकरे की तबीयत खराब होने के कारण बुलाई गई थी, ताकि उनकी सेहत को लेकर तमाम अफवाहों पर विराम लग सके और पार्टी के नेताओं को सही जानकारी दी जा सके। सूत्रों के मुताबिक बैठक में शिवसेना के भविष्य और मौजूदा राजनीतिक माहौल पर भी चर्चा की गई।
गौरतलब है कि गुरुवार को बाल ठाकरे से मिलने के लिए उनके भतीजे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे मातोश्री पहुंचे थे। इसके अलावा एनसीपी नेता छगन भुजबल भी ठाकरे से उनका हालचाल पूछने उनके घर पहुंचे थे।