विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> Weather In Transit Cycle

मकर संक्रांति के साथ ही अब परागमन काल में प्रवेश कर गया मौसम

भास्कर न्यूज़ | Jan 19, 2013, 06:37AM IST
 
 


 नागपुर। मकर संक्रांति के साथ ही मौसम अब परागमन काल में प्रवेश कर गया है। इस काल में मौसम का स्वभाव स्थिर नहीं रहता। कभी तेज गर्मी का अनुभव तो अचानक ठंड की अनुभूति होती है।

पिछले तीन दिन से बढ़ रहा पारा शुक्रवार को अचानक थम गया। तापमान गुरुवार की उपेक्षा कुछ उतरा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

शुक्रवार को सुबह से हवाओं की गति तेज रही। जानकारों के अनुसार हवा करीब 15 से 18 कि.मी. की गति से चल रही थी। इनकी दिशा भी उत्तर-पश्चिमी थी। इससे ठंड की अनुभूति बढ़ी है। जानकारों के अनुसार अभी कुछ दिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फरवरी के द्वितीय सप्ताह के बाद मौसम गर्मी की ओर प्रशस्त होगा।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment