विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Which Thakrey Gadkari Is Going To Tie-Up With!

गडकरी दिन में राज, शाम को उद्धव के साथ

भास्कर न्यूज़ | Jan 19, 2013, 06:38AM IST
 
 


मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन गडकरी शुक्रवार दोपहर को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ नासिक में एक मंच पर नजर आए। वहीं शाम को मुंबई में एक पुस्तक के लोकार्पण समारोह में गडकरी शिवसेना कार्यप्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ देखे गए। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाजार गर्म है।


चर्चा है कि आगामी चुनाव में गडकरी  दोनों भाइयों के साथ लाने की कोशिशों में हैं। भाजपा नेता आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मनसे को साथ लेने का संकेत कई बार दे चुके हैं।  हालांकि उद्धव ने अभी तक इस संबंध में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। राज भी गठजोड़ से इनकार करते रहे हैं।


फिर भी भाजपा की ओर से प्रयास जारी है। नासिक मनपा में मनसे को समर्थन देकर भाजपा राज प्रेम का उदाहरण दे चुकी है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से राज की दोस्ती जगजाहिर है। राज अपने भाषणों में गुजरात के विकास को लेकर मोदी की प्रशंसा करते रहे हैं। लोकसभा में पार्टी के उपनेता व राज्य प्रभारी गोपीनाथ मुंडे ने भी कई बार मनसे को महायुति में शामिल करने की वकालत की है।  पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मनसे के कारण भाजपा-शिवसेना गठबंधन को नुकसान उठाना पड़ा था।

मराठी भाषी वोटों के बंटवारा न हो, इसलिए भाजपा नेता मनसे को साथ लेने पर जोर देते रहे हैं। अलग-अलग मंचों पर गडकरी का उद्धव व राज के साथ नजर आना, इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। नाशिक में गडकरी की उपस्थिति में राज ने अजित पवार और छगन भुजबल की आलोचना की। शाम को गडकरी मुंबई पहुंचे और शिवसेना सांसद संजय राऊत द्वारा दिवंगत बाल ठाकरे पर लिखी गई पुस्तक के लोकार्पण समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम दादर के स्वतंत्र वीर सावरकर हाल में आयोजित किया गया था। समारोह में उद्धव सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। गडकरी ने अपने भाषण में श्री ठाकरे की प्रशंसा करते हुए उन्हें महान जननेता बताया। गडकरी ने कहा कि श्री ठाकरे ने कभी सत्ता का मोह नहीं किया।


मनोहर जोशी का उदाहरण देते हुए गडकरी ने कहा कि श्री ठाकरे ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार में न तो कोई मंत्री पद लिया और न ही ठाकरे परिवार के किसी सदस्य को मुख्यमंत्री या मंत्री पद देने की पेशकश की। प्रकाश आंबेडकर के बयान का समर्थन-शिवशक्ति-भीमशक्ति गठबंधन में शामिल आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर के बयान की कड़ी आलोचना की है, लेकिन शिवसेना की राय इससे हटकर है। शिवसेना ने प्रकाश के बयान का समर्थन किया है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत के मुताबिक  प्रकाश का बयान बिल्कुल सही है।


प्रकाश ने टीवी समाचार चैनलों को दिए अपने साक्षात्कार में कहा है कि भारतीय राष्ट्रीयता को महत्व देते हुए दलित जातियों का आरक्षण रद्द कर देना चाहिए। स्कूली प्रमाण-पत्र में जाति का उल्लेख न हो। ऐसा होने से पिछड़ों को छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। प्रकाश के बयान को दलित विरोधी बताते हुए कई दलित संगठनों ने विरोध किया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment