विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> Wind Chill Is Bereft Of Indifference

हवा की बेरुखी कर रही ठंड से महरूम, सप्ताहांत तक नहीं होगा बदलाव

Bhaskar News | Dec 12, 2012, 06:02AM IST
 
 


नागपुर,  सर्दियों के मौसम में दिसंबर माह सबसे अधिक ठंडा माना जाता है। लेकिन इस वर्ष माह की शुरुआत से तापमान ने जो ऊपर का रुख अखतियार किया, तो सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। 

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह हवा के रुख में आई बेरुखी के चलते हो रहा है। फिलहाल नीचे से ऊपर तक हवा का रुख दक्षिण, पश्चिमी बना हुआ है। इसके चलते सर्दी जोर नहीं पकड़ पा रही है। 


न पछुआ न उत्तरीय हवा


मौसम जानकारों के अनुसार ठंड का असर तब होता है, जब पाकिस्तान से पछुआ हवा चले और वह हिमालय से टकराए। उत्तरीय हवा इस ठंडक को लेकर उपराजधानी पहुंचती है। लेकिन इस बार न तो पछुआ हवाएं हैं और न ही इसे ले जाने के लिए उत्तरीय रुख।

 

जानकारों के अनुसार इस सप्ताहांत तक इसमें बदलाव की स्थिति भी नजर नहीं आ रही है। वर्तमान में हवा का रुख दक्षणीय व दक्षिण-पश्चिम बना हुआ है।

 

कुछ दिन पहले देश के निचले हिस्से में चक्रवाती चक्र निर्मित हुआ था। इसका असर अभी भी बना हुआ है। हवा का रुख दक्षणी होने से नमी प्रवेश कर रही है। इससे शहर गुलाब ठंड से महरूम बना हुआ है।

 

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 32.6 डिग्री रहा। इसके मंगलवार को 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

 

न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ऊपर है। अनुमान है कि मंगलवार को यह 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment