पहली फिल्म जिसे शूट किया गया मुंबई के सबसे बदनाम इलाके में!

...सुपारी किलर एपिसोड- 9
इस श्रृंखला में हम आपको अंडरवर्ल्ड या कहें जुर्म की दुनिया से जुड़े दिलचस्प लोगों, किस्सों और जगहों से रूबरू कराते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं अंडरवर्ल्ड पर बनी एक ख़ास फिल्म के बारे में.
क्यों खास है यह फिल्म
इससे पहले कोई भी डायरेक्टर इन इलाकों में आकर फिल्म शूट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया है. क्योंकि ये मुंबई का वह इलाका है जहां कैमरा निकलते ही हर आंख उसे घूरने लगती है और जहां कैमरा निकालने से कोई भी डरता है.
लेकिन एक डायरेक्टर ने दिखाई हिम्मत और बना डाली अंडरवर्ल्ड की अंदरूनी हकीकत को बयां करने वाली फिल्म 'लकीर के फ़कीर'. जी हां, हम बात कर रहे हैं मुंबई के नागपाड़ा, चोरबाजार और दो टाकी इलाके की जहां बीता हैं अंडरवर्ल्ड के सबसे बड़े डॉन का बचपन.
वैसे तो दाऊद इब्राहीम कासकर पर कई फिल्में बनी हैं लेकिन, कोई भी फिल्म निर्माता इन इलाकों में आकर फिल्म शूट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. पहली बार यह हिम्मत दिखने वाला कोई और नहीं बल्कि, दाऊद का ही एक करीबी रिश्तेदार जुबैर खान है.
इस फिल्म की कहानी से लेकर किरदार तक सभी हकीकत के काफी करीब हैं. शूटिंग भी ख़ास उन्हीं जगहों पर की गई जहां पर कभी दाऊद रहा करता था, जिन इलाकों से होते हुए दाऊद ने गुनाहों की दुनिया में कदम रखा. बॉलिवुड की यह पहली फिल्म है जिसे नागपाड़ा, चोरबाजार और दो टाकी जैसे इलाकों में शूट किया गया है. वीडियो में देखिए इस फिल्म का एक प्रोमो.
वीडियो साभार:यू-ट्यूब
मॉडल अपर्णा ने शराब के नशे में खोया आपा, सड़क पर मचाया कोहराम
राहुल मिशन-2014 की खुली पोल, जनता ने किया सीधा वार
फिल्म तो इतिहास बना गई, पर शर्मिंदा करने वाली है किरदार की यह हालत!







