विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> 52 Year Bjp Mla Had 15 Girlfriends, Gifted Sim And Mobile To Each Of Them

52 साल के भाजपा विधायक की 15 गर्लफ्रैंड, सबको दिया अलग मोबाइल

dainikbhaskar.com | May 12, 2012, 13:50PM IST
 
 



भोपाल. शेहला मसूद हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि हत्या में शामिल होने की आरोपी जाहिदा परवेज के ध्रुव से जिस्मानी रिश्ते थे। हालांकि सीबीआई को शेहला के कत्ल में ध्रुव नारायण की कोई  भूमिका होने  के सुबूत नहीं मिले हैं। 
 

 


अंग्रेजी समाजार वेबसाइट 'फर्स्ट पोस्ट' ने चार्जशीट के आधार पर बताया है कि जाहिदा ध्रुव नारायण के प्यार में इतनी पागल थी कि उसने अपने दफ्तर में विधायक के  साथ  सेक्स करते हुए अपने वीडियो भी बना लिए थे। ये वीडियो सीबीआई के कब्जे में हैं।

 


जांच में सीबीआई के हाथ ऐसा कोई साक्ष्य नहीं लगा है जिसके आधार पर कहा जा सके कि ध्रुवनारायण सिंह भी हत्या में शामिल हैं। लेकिन 52 वर्षीय विधायक ध्रुव नारायण सिंह के निजी जीवन को लेकर सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। लाई डिटेक्टर टेस्ट और पूछताछ में सीबीआई को पता चला कि विधायक ध्रुव नारायण सिंह की 15 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और उन्होंने सभी को सिम कार्ड और मोबाइल भी खरीद कर दिए। हालांकि बीजेपी विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने इस तरह के आरोपों को पूरी तरह बेबुनिया बताया है। 

 


इस खबर को लेकर सोशल साइट पर भी तीखी टिप्‍पणियां होने लगी हैं। पेशे से ब्रांड मैनेजर महेश मूर्ति ने ट्विटर पर लिखा- भाजपा विधायक की 15 गर्लफ्रेंड थी, प्रत्येक को उन्होंने मोबाइल और सिम कार्ड दिया। भारत की टेलीकॉम क्रांति का राज यही है।

 


ध्रुव नारायण शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। वो मध्य प्रदेश के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता गोविंद नारायण सिंह 1967 से 1969 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और फिर 1988-89 में बिहार के राज्यपाल भी रहे।

 


ध्रुवनारायण फिलहाल भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोशिएसन के अध्यक्ष भी हैं। वो मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के भी अध्यक्ष थे।  शेहला हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्हें भाजपा के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था।

 


अब तक सीबीआई ने शेहला हत्याकांड में भाड़े के हत्यारों इरफान, शाकिब अली (डेंजर) और तबिश खान समेत जाहिदा परवेज और शबा फारूकी को चार्जशीट में आरोपी बनाया है।
 
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment