विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> A Friend Called And Murder

दोस्त ने फोन कर राजगढ़ बुलाया और कर दिया कत्ल

Bhaskar News | Feb 18, 2013, 08:07AM IST
 
 

भोपाल। ई-7, अरेरा कॉलोनी स्थित बाबा अपार्टमेंट में रहने वाली बुटिक संचालिका की हत्या उसके पुराने दोस्त ने की थी। लगातार रुपयों की मांग से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में सोमवार को खुलासा करने की तैयारी कर रही है। 
 
ज्ञात हो कि 37 वर्षीय बुटिक संचालिका नवनीत उर्फ डॉली बीती 6 फरवरी को अचानक लापता हो गई थी। दो दिन बाद कुरावर पुलिस ने उनकी लाश नरसिंहगढ़ स्थित नेशनल हाइवे के पास से बरामद की थी। कुरावर पहुंचे महिला के पति पदम सिंह ने उनकी शिनाख्त की थी।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुरावर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी युवक डॉली का पुराना दोस्त बताया जा रहा है, जिसने उसे फोन कर राजगढ़ जिले में बुलाया था। आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। डॉली से उसकी पहचान उस वक्त हुई थी, जब वह ईदगाह हिल्स इलाके में रहती थी।
 
खास बात यह है कि इस मामले में पहले दिन से ही पुलिस का शक किसी करीबी के इर्द-गिर्द घूम रहा था। लिहाजा, पुलिस ने डॉली के बेटे, बेटी, पति, भाई और उनके अन्य करीबियों से भी पूछताछ की थी।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment