विज्ञापन
 
Home >> Aamir Khan Due 3.5 Lakh Electricity Bill

आमिर खान निकले बड़े 'चोर'! कर दी लाखों की हेरा-फेरी

Dainik Bhaskar News | Mar 31, 2012, 00:23AM IST
 
 


भोपाल। आमिर खान प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी फिल्म पीपली लाइव ने देश-विदेश में काफी नाम कमाया। इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव बड़बई में हुई। इसके बाद लगभग एक हजार आबादी वाला यह गांव भी मशहूर हो गया। जब इस गांव में फिल्म बनी तो यहां के लोग काफी खुश थे, लेकिन अब यहीं के लोग आमिर खान को कोस रहे होंगे, क्योंकि उनके कारण ही इस गांव की बिजली गुल हो गई है।

 

हैरान हो गए न कि यह कैसे हुआ। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के बाद आमिर खान लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का बिजली बिल चुकाए बिना वापस हो लिए। अब इस बकाए के कारण पूरे गांव की बिजली ही काट ली गई है। इसके कारण वहां कई समस्याएं आ रही हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या पानी की हो रही है।

 

एक अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की यूनिट के नाम लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है, जो चुकाया ही नहीं गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ग्रामीणों के जिम्मे अधिक-से-अधिक 500 रुपए का बिल होगा, जिसे वे फसल कटने के बाद आसानी से चुका देंगे, लेकिन बिजली के बिना अब तो फसल काटनी भी मुश्किल है।

 

अब भला यह बिल कौन चुकाएगा, मसला यहां फंसा हुआ है। गांव वालों को पिछले कई दिनों से बिना बिजली के ही रहना पड़ रहा है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment