विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Abkp Leaders Close Relave Has Brutly A Womwn In A Day Light

तमाशबीन बने रहे लोग सरे बाजार युवती से छेड़छाड़, रॉड से पीटा भी

bhaskar news | Dec 31, 2012, 10:55AM IST
 
 


मंडीदीप।  राजधानी से सटे मंडीदीप में भाजपा के एक रसूखदार नेता के भतीजे ने शुक्रवार रात एक युवती के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर लोहे की रॉड से उसकी पिटाई भी की। जिस समय घटना हुई उस समय बाजार में काफी लोग थे, लेकिन सभी मूकदर्शक बने रहे।

पुलिस ने शुक्रवार देर रात युवती की शिकायत पर आरोपी अतुल जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। उसे शनिवार को गौहरगंज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। घटना के बाद से पीडि़ता दहशत में है। 
पीडि़ता प्रियंका ठाकुर ने दैनिक भास्कर को बताया कि अतुल जैन उसे पिछले 15-20 दिनों से परेशान कर रहा था।

शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी दो सहेलियों रीना एवं मंजू के साथ शनिवार बाजार से लौट रही थी। तभी अतुल ने उन्हें रोका और छेड़छाड़ करने लगा और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। जब प्रियंका ने इसका विरोध किया तो अतुल ने दुकान में से लोहे की रॉड निकाली और पिटाई करने लगा। उसकी सहेलियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो अतुल ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।

इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. शलभ तिवारी ने एमएलसी के बाद बताया कि प्रियंका को घुटने, सिर, कमर व पेट में चोट आई है। उसे लोहे की रॉड से पीटा गया है।


सताने लगी सुरक्षा की चिंता : मूलत: इटारसी की रहने वाली प्रियंका घटना के बाद से काफी डरी-सहमी है। वह  यहां अपनी दो सहेलियों के साथ किराए के मकान में रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है। घटना के बाद से प्रियंका के साथ ही उसकी दोनों सहेलियों रीना और मंजू को भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। ये तीनों लड़कियां अक्टूबर में नौकरी की तलाश में यहां आई थीं। उन्हें अब  अपनी रोजी-रोटी छिनने का डर भी सताने लगा है। 
उधारी को लेकर विवाद इस बारे में आरोपी अतुल का कहना है कि उसे प्रियंका से कपड़ों की उधारी के कुछ रुपए लेने थे।

जब उसने प्रियंका से रुपए मांगे तो वह अभद्र व्यवहार करने लगी। इस पर मेरा भी हाथ उठ गया। आरोपी के चाचा अरविंद जैन (भाजपा मंडल अध्यक्ष) का घटना के बारे में कहना है कि पैसे के लेनदेन को लेकर प्रियंका और अतुल के बीच विवाद हुआ था। हालांकि अतुल को लड़की पर हाथ नहीं उठाना था। गौरतलब है कि अतुल की शनिवार बाजार में कपड़े की दुकान है।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment