राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
शताब्दी में कोच का एसी खराब, यात्रियों ने मचाया बवाल
Dainik Bhaskar News
| Jun 04, 2012, 06:10AM IST

यात्रियों के गुस्से को देखते हुए रेल अधिकारियों ने शताब्दी का एसी सुधरवाया, जिसमें करीब आधा घंटा लगा। इसके बाद यह गाड़ी लगभग ५५ मिनट की देरी से दिल्ली रवाना हो सकी। जानकारी के अनुसार शताब्दी के सी-1 कोच का एसी झांसी से भोपाल के बीच खराब हो गया था। इस बीच कोच में मौजूद मैकेनिकों ने उसमें मामूली सुधार किया।
नहीं दिया ठीक रिस्पांस
सूत्रों के अनुसार कोच उप अधीक्षक एसके यादव ने यात्रियों की शिकायत पर ठीक से रिस्पांस नहीं दिया। इससे यात्री नाराज थे। यात्रियों का कहना था कि जब तक उनकी समस्या आला अफसर नहीं सुनेंगे वे कोच से नहीं उतरेंगे। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे स्टेशन प्रबंधक एएस यादव और डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अजय सिन्हा की समझाइश के बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ।
कूलिंग कम लेकिन यात्रा करने योग्य थी
यह बात सही है कि ट्रेन के कोच में कूलिंग कम थी। इस बात की पुष्टि ट्रेन में चल रहे जूनियर इंजीनियर समीर श्रीवास्तव ने भी की। जहां तक कोच के उप अधीक्षक के व्यवहार की बात है, यात्रियों के साथ उनका क्या विवाद हुआ इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
- खेमराज, कोच अधीक्षक, शताब्दी एक्सप्रेस
कम हो गई थी कूलिंग
दिल्ली से भोपाल आए यात्री कौशलेंद्र साहू ने बताया कि कोच के एसी में कूलिंग कम हो गई थी। इस कारण यात्रियों को पूरा किराया लौटाया जाना चाहिए। वहीं, यात्री समीर कुमार ने ट्रेन के सुपरवाइजर को लिखित में एसी खराब होने की शिकायत की।





