भोपाल। अमिताभ बच्चन,
करीना कपूर, अजय देवगन आज से भोपाल में सत्याग्रह करेंगे। ये सत्याग्रह चिकलोद रोड पर बने पुल से शुरू होगा। यहां सैकड़ों लोग धरना देकर मार्च निकालेंगे। चौंकिए मत बिग बी सामाजिक कार्यकर्ता नहीं बनी हैं। वो तो यहा प्रकाश झा निर्देशित फिल्म ‘सत्याग्रह’ की शूटिंग के लिए आ गए हैं।
करीना कपूर और अजय देवगन मंगलवार देर शाम भोपाल पहुंचे। अजय चार्टर्ड प्लेन से तो करीना एयर इंडिया की फ्लाइट से सिटी पहुंची। सफेद टीशर्ट लाइनिंग कोट, जींस, बूट और काला चश्मा पहने
करीना कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, वहीं सिंघम अजय देवगन ब्लू टीशर्ट और ब्लू जींस के साथ चश्मा पहने आकर्षक लग रहे थे। जैसे ही दोनों कलाकार एयरपोर्ट से निकले लोग सितारों की एक झलक पाने के लिए प्रयास करने लगे।
कड़ी सिक्योरिटी के बीच दोनों कलाकार नूर-उस-सबाह होटल पहुंचे। नूर-उस-सबाह होटल में दोनों के लिए खास सुइट में रुकने का इंतजाम किया गया है।
करीना कपूर रूम नंबर 304 ‘नजीर औबेदुल्ला’ सुइट और अजय देवगन रूम नंबर 303 ‘कमर ताज’ में ठहरे हैं।
देर रात तक दोनों कलाकारों के साथ फिल्म निर्देशक प्रकाश झा ने बुधवार को शूट होने वाले सीन डिस्कस किए। बुधवार सुबह नौ बजे से फिल्म सत्याग्रह का पहला शॉट चिकलोद रोड पर बने ब्रिज पर फिल्माया जाएगा। फिल्म की शूटिंग 22 अप्रैल तक भोपाल में चलेगी।
शूटिंग 13 फरवरी की सुबह से शुरू होगी। फिल्म का पहला शूट चिकलोद रोड पर बने पुल पर होगा। इसके बाद आने वाले दिनों में रिजवान बाग, बेनजीर ग्राउंड और सेंट्रल लाइब्रेरी पर शूटिंग की जाएगी। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। यह फिल्म अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन पर आधारित है।
आगे की स्लाइड्स में जाने करीना वेलेंटाइन डे पर सैफ से क्या गिफ्ट लेंगी