विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Anup Mishra Is Health Education Minister

अनूप मिश्रा चिकित्सा शिक्षा मंत्री बने

Dainik Bhaskar News | Sep 15, 2012, 05:06AM IST
 
 


भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा दो साल बाद फिर मंत्री बन गए। उन्हें शुक्रवार शाम राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने शपथ दिलाई। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग दिया गया है। यह विभाग मुख्यमंत्री के पास था। मिश्रा के साथ पदोन्नत कर राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाए गए राजेंद्र शुक्ल, रंजना बघेल और पारस जैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही शिवराज मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 33 हो गई है। बावजूद इसके अभी भी दो और मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है, लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई विस्तार नहीं होगा। इससे मंत्री बनने के दावेदारों में निराशा है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या तय है न्यूनतम नहीं। उन्होंने कहा कि मिश्रा ने जिन आरोपों के कारण इस्तीफा दिया था, वे खत्म हो चुके हैं, इसलिए ससम्मान उनकी बहाली की गई है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मिश्रा ने कहा कि न्यायालय पहले ही मुझे बरी कर चुका है, आज पार्टी ने भी बरी कर दिया।
 
जबकि पदोन्नति पाने वाले मंत्रियों ने कहा कि उन्हें बेहतर काम करने का ईनाम मिला है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मप्र प्रभारी अनंत कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन के अलावा कई मंत्री, विधायक, निगम मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और शासन के आला अफसर मौजूद थे।
चार राज्यमंत्रियों को मिल सकता है स्वतंत्र प्रभार 
 

'दो साल वनवास के दौरान गुस्से पर नियंत्रण करना सीखा'घर-घर अलख जगाएं युवा : मुख्यमंत्री 
  
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment