भोपाल। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उज्जैन में कश्मीरी छात्र को गोली मारे जाने की घटना के विषय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर उमर ने लिखा, मैंने उज्जैन में कश्मीरी छात्र को गोली मारे जाने के विषय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की।
उन्होंने मुझे दोषी को सजा दिलाने के साथ दूसरे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।श्रीनगर के शब्बीर अहमद को शनिवार को दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था।
फिलहाल उसकी हालत चिताजनक है। शब्बीर विक्रम विश्वविद्यालय से एमफिल का छात्र है। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त शब्बीर सड़क पर टहल रहा था।