विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> Babulal Gaur Statement On Woman

भाजपा मंत्री बाबूलाल गौर ने महिलाओं पर दिया विवादास्पद बयान!

Dainik Bhaskar News | Apr 27, 2012, 05:23AM IST
 
 


भोपाल। नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर अपने बेबाक बयान से एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अश्लीलता और महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ने को रोकने के लिए महिलाओं को मर्यादा में रहने की नसीहत दी है। इससे महिला कांग्रेस को मुद्दा मिल गया है।
 
शहर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहे पर गौर के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। गौर ने भास्कर से कहा कि उन्होंने पश्चिमी सभ्यता को अश्लीलता बढ़ने का कारण बताकर कुछ भी गलत नहीं किया है। सच के खिलाफ किसी को प्रदर्शन करना है तो करे।
 
गौर ने एक निजी चैनल से बुधवार को इंटरव्यू में इंद्र और विश्वामित्र का हवाला देते हुए कहा कि मेनका ने ही विश्वामित्र का तप भंग किया था। गौर ने डर्टी पिक्चर के गाने ऊ लाला.. ऊ लाला.. का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के गानों और फिल्मों से भी अश्लीलता बढ़ रही है।
 
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने कहा है कि महिलाओं की रक्षा करने में प्रदेश सरकार की नाकामी का दोष गौर महिलाओं पर मढ़ रहे हैं। सरकार के मंत्रियों को अनर्गल बयान देने के बजाय अपराधों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी निभाना चाहिए।

सेक्‍स 18 साल से कम में सेक्‍स करना गैरकानूनी, माना जाएगा बलात्‍कार

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment