राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पहले की फांसी लगाने की कोशिश सफल नहीं हुआ तो खाया जहर
Bhaskar News | Feb 10, 2013, 09:44AM IST

भोपाल। कोलार क्षेत्र के यशोदा विहार में आईएफएस अफसर अशोक भाटिया के ड्राइवर ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका था। शुक्रवार रात उसने आखिरी बार अपने पिता से बात की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस के मुताबिक मूलत: सागर निवासी 25 वर्षीय काशीराम उर्फ रिंकू कोरी यशोदा विहार परिसर निवासी आईएफएस अफसर भाटिया के यहां पिछले तीन साल से ड्राइवर था। श्री भाटिया रीवा में वन संरक्षक हैं। काशीराम श्री भाटिया के घर में ही ऊपर बने एक कमरे में रहता था। ड्राइवर के कमरे में श्री भाटिया का कुत्ता सुबह अचानक भौंकने लगा। श्री भाटिया ने जब ऊपर जाकर खिड़की से देखा तो काशीराम बिस्तर पर पड़ा हुआ था।
तमाम प्रयासों के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। बिस्तर पर पड़े काशीराम के मुंह से झाग निकल रहा था। उसने पंखे से फांसी लगाने की भी कोशिश की थी, जिसमें वह असफल रहा था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन कमरे से मिली गाड़ी की लॉगबुक के पन्नों पर शायरी लिखी हुई है।
बताया गया है कि शुक्रवार रात उसने अपने पिता से फोन पर बात कर बताया था कि वह श्री भाटिया के नौकर हीरा से परेशान है। उसने परेशानी का कारण नहीं बताया था। सीएसपी हबीबगंज राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पता चला है कि हीरा से काशीराम परेशान था। इस संबंध में हीरा और श्री भाटिया के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस काशीराम के प्रेम-प्रसंग के संबंध में भी जांच करेगी।







