विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Bhuria Misbehave With Collector

देरी से आने पर भूरिया ने कलेक्टर को जमकर फटकारा

Dainik Bhaskar News | Oct 09, 2012, 04:42AM IST
 
 

रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया,  सांसद प्रेमचंद गुड्डू  और मीनाक्षी नटराजन सोमवार को एक बैठक के दौरान रतलाम कलेक्टर राजीव दुबे पर जमकर बरसे। पहले गुड्डू ने कहा- भाजपाई कलेक्टर मत बनो। भुला देंगे कलेक्टरी। फिर भूरिया ने भी कहा- पहले भी कई कलेक्टरों को देखा है। आपको प्रोटोकॉल तक की समझ नहीं है। भाजपा के एजेंट बनकर क्यों काम कर रहे हो? 
 
मामला जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक का है। इस समिति के चेयरमैन के नाते भूरिया बैठक ले रहे थे। कलेक्टर के देरी से आने पर भूरिया उन पर बरस पड़े। कहा- ये बैठक है, मजाक नहीं। आप सेक्रेटरी हो और अब आ रहे हो। प्रोटोकॉल नहीं जानते? जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार है तो आम लोगों के साथ कैसा होगा? व्यवहार सुधारो, नहीं तो हमें इलाज करना आता है।
 
कलेक्टर दुबे ने उस समय तो भूरिया को कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में मीडिया से कहा-भूरियाजी भूल रहे हैं कि अब वे मंत्री नहीं रहे। उज्जैन-आलोट सांसद प्रेमचंद गुड्डू व मंदसौर सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी जिले के अधिकारियों व मीडिया के समक्ष कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाई। कलेक्टर के पक्ष में सामने आईं जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता जैन (भाजपा नेत्री) भी स्थिति नहीं संभाल पाईं और उठकर चली गईं। बाद में तीनों सांसदों ने बैठक स्थगित कर कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। 
 
कलेक्टर ने पूरी घटना की रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेज दी है। आईएएस एसोसिएशन भी मंगलवार को इस मामले पर बैठक करेगी।
 
प्रोटोकॉल का उल्लंघन
 
एजेंडा आधा घंटा पहले दिया। सर्किट हाउस बुलाया तो नहीं आए। मीटिंग में देरी से आए। ये प्रोटोकाल का उल्लंघन है।  
- कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
 
अशोभनीय व्यवहार
 
मेरे साथ अशोभनीय व्यवहार हुआ है। आदमी का स्तर बोलने वाले से पता चलता है। जवाब मैं भी दे सकता था। बात आगे बढ़ जाती इसलिए चुप रहा। 
- राजीव दुबे, कलेक्टर रतलाम
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment