भोपाल। सत्याग्रह की शूटिंग शनिवार को ‘अंबिकापुर थाने’ के बाहर खुले में हुई। यहां स्टार्स को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से शाम तक जमा रहे। सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर प्रकाश झा ने कहा, ‘साइलेंस सब लोग अपनी जगह लें, एक्शन।
सभी शांत हो गए.. थोड़ी देर बाद एक काफिला ‘दादू जी को रिहा करो..दादू जी को रिहा करो’ के नारे लगाते नजर आया। अजय देवगन और अर्जुन रामपाल के साथ रैली की शक्ल में काफिला पुलिस स्टेशन में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। रैली में कार्यकर्ता ‘जंगल राज खत्म करो’, ‘दादू जी को रिहा करो’ की तख्ती हाथों में लिए हुए थे। जैसे ही प्रकाश झा बोलते ‘नारे’, शूटिंग स्थल विद्या भारती भवन और द रॉयल ट्रीट मैरिज गार्डन के बाहर खड़े सैकड़ों फैंस भी नारे लगाने लगते।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर सत्याग्रह की शूटिंग के कुछ फोटोज अपलोड किए हैं। इनमें अमिताभ, प्रकाश झा और अर्जुन रामपाल के बीच कुछ लाइट मूमेंट्स और थाने में अमिताभ से मिलने आए अजय का फोटो है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फिल्म की शूटिंग की और तस्वीरें...