विज्ञापन
 
 
 
 

'चेन लूटने की वारदात को मामूली न समझें'

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 05:04(10/02/12)
 
 
 
 
भोपाल। राह चलते मां-बहनों की चेन छीनने की घटना आपके लिए भले ही मामूली हो, लेकिन इससे पूरे परिवार में खौफ का माहौल बनता है। ये सिर्फ भोपाल की बात नहीं, बल्कि दूसरे शहरों में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पूरी मुस्तैदी के साथ हमें ऐसी घटनाओं को रोकना होगा। जहांगीराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में गुरुवार को एसपी-कमांडेंट कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुलिस अफसरों से ऐसे ही रूबरू हुए। बैठक में सीएम ने कहा, चिन्हित अपराधों के आधे आरोपी पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में बरी हो जाते हैं, ये ठीक नहीं है।

सीएम ने अफसरों को ये भी भरोसा दिलाया कि बढ़ती आबादी के अनुपात में पुलिस बल की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। हर साल दो हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। सीएम ने अफसरों से कहा कि पुलिस आम जनता का भरोसा जीते और जनता से दोस्ती करें। गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि पुलिस अफसरों की इस तरह की कांफ्रेंस हर साल कराई जाए। इस मौके पर डीजीपी एसके राउत, एडीजी आरके शुक्ला, सुरेंद्र सिंह सहित तमाम पुलिस अफसर उपस्थित थे। शुक्रवार को कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अफसरों का फीड बैक सेशन भी होगा।

कमिश्नर प्रणाली पर चुप्पी
सीएम से जब मीडिया ने प्रदेश के बड़े शहरों में कमिश्नर प्रणाली लागू करने के विषय में जानना चाहा तो सीएम ने चुप्पी साध ली। सवाल टालते हुए उन्होंने कहा कि अभी उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

ये हुआ तय
- पुलिस और जनता के बीच आत्मीय संवाद।
- महिला एवं अनुसूचित जाति अपराधों के मामले में संवेदनशीलता से कार्रवाई।
- शहरों में होने वाली चेन छीनने की घटनाओं पर रोक के लिए रणनीति।
- पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए बनेगी नीति।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 2

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment