विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> Comedy Video Of Ehsaan Qureshi

कुरैशी के यह वीडियो आज भी लोगों को कर देता है लोट-पोट

Dainikbhaskar.com | Mar 23, 2012, 07:08AM IST
 
 


भोपाल। मध्यप्रदेश को हर्ट ऑफ इंडिया कहते हैं। इस राज्य ने देश को एक-से-एक हीरे दिए हैं। सलमान खान और सैफ अली खान जैसे बड़े अभिनेता तो अटल बिहारी जैसे महान राजनेता इसी प्रदेश की देन हैं। एहसान कुरैशी जैसे मंजे हुए हास्य कलाकर भी इसी राज्य की देन हैं। भास्कर नॉलेज पैकेज के अंतर्गत आज हम आपको इसी शख्सियत से परिचय करवा रहे हैं।
 
मध्यप्रदेश के एक छोटे से शहर सिओन में जन्मे एहसान कुरैशी बचपन से ही अपनी प्रतिभा को पहचानते थे। किसी भी विषय पर हास्य रूप में कटाक्ष करना हो, तो कोई इनसे सीखे। उर्दू में डबल एम किए कुरैशी की बुद्धिमत्ता क्षमता का कोई जवाब नहीं। वो चाहे क्रिकेट हो या राजनीति, आस-पास की घटनाएं हों या गंभीर मुद्दे, इन जनाब की नजरों से कुछ भी नहीं बच पाता।
 
कुरैशी को वैश्विक पहचान दिलाने में लाफ्टर चैलेंज शो का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इसी कॉमेडी शो के प्लेटफॉर्म से कुरैशी लगातार आगे बढ़ते गए। चाहे कोई भी स्टेज शो हो, कुरैशी को याद करना कोई नहीं भूलता। अपनी काबिलियत के बल पर कुरैशी तीन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
 
इनकी विशेषता को ध्यान में रखते हुए हम आपको एहसान कुरैशी का एक शानदार कॉमेडी वीडियो दिखा रहे हैं। हालांकि यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन यह वह वीडियो है, जिसके बाद कुरैशी बुलंदियों को लगातार छूते गए। अब आप भी इस वीडियो का आनंद उठाइए और व्यस्त समय में अपने चेहरे पर मुस्कान लाइए।
 
वीडियो सौजन्य : सहारा वन।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment