विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Congress Leader Ajay On Tugwar About Bjp Mla Dhruv Narayan Sing

भोपाल में बयानों की जंग, ग्वालियर में कांग्रेसी भिड़े

dainik bhaskar news | Dec 29, 2012, 09:34AM IST
 
 


भोपाल। प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार को लेकर आंदोलन कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को स्थानीय भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शेहला मसूद हत्याकांड के खुलासे के दौरान सामने आई बातों का हवाला देते हुए कहा 'ध्रुवनारायण सिंह कहते हैं कि सात महिलाओं के साथ प्रेम करना क्या गुनाह है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सबसे ज्यादा होर्डिंग ध्रुव के साथ नजर आते हैं। सीएम ने उन्हें संरक्षण देकर भाजपा की संस्कृति उजागर कर दी है।

ग्वालियर : शुक्रवार को यहां स्थापना दिवस समारोह में एक कार्यकर्ता जितेंद्र जायसवाल के भाषण को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह पर आरोप लगाया कि वे कार्यक्रम में अनुशासन की बात करते हैं पर प्रदेश कार्यालय से मिलने वाले निर्देशों की अनदेखी करते हैं। इसी पर हंगामा खड़ा हो गया। पार्टी पदाधिकारियों ने जैसे -तैसे मामला शांत किया पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने जितेंद्र जायसवाल के साथ मारपीट कर दी। इसके खिलाफ उन्होंने जयेंद्रगंज पुलिस को शिकायत भी की है।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment