विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Corruption Making Main Issue Due To Parulekar

'हमारे कारण ही भ्रष्टाचार बना मुद्दा'

Dainik Bhaskar News | Jul 31, 2012, 05:09AM IST
 
 

भोपाल। बर्खास्तगी और फिर बहाली के कारण चर्चा में आए कांग्रेस विधायक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और कल्पना परूलेकर ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी से मुलाकात की। मप्र प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव बीके हरिप्रसाद के दिल्ली से बाहर होने के कारण दोनों विधायकों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा को लिखे पत्र में विधानसभा अध्यक्षों का सम्मेलन बुलाने का सुझाव दिया है।

वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात में इन विधायकों ने कहा कि उनके ऊपर हुई कार्रवाई से प्रदेश में भ्रष्टाचार मुद्दा बन गया है। यह उनकी सफलता है। उल्लेखनीय है कि बहाली के पहले दोनों विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी को लिखे पत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस में बवाल हो गया था। चतुर्वेदी और परूलेकर अपने साथ पत्र की प्रति भी ले गए हैं। उनका दावा है कि इसमें माफी शब्द का उल्लेख नहीं है। चतुर्वेदी के अनुसार वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में सहयोग का आश्वासन दिया है। दोनों विधायक मंगलवार को हरिप्रसाद का इंतजार करेंगे। यदि हरिप्रसाद किसी वजह से दिल्ली नहीं पहुंचे तो दोनों के भोपाल लौटने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस का पत्र विधानसभा अध्यक्षों का बुलाएं सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने विधानसभा में हुए घटनाक्रम पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा को पत्र लिखा है। दुबे ने इस पत्र में विधानसभा अध्यक्षों का सम्मेलन बुलाने का अनुरोध किया है। कांग्रेस चाहती है कि इस सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्षों के निष्पक्ष होने के संबंध में गाइड लाइन तय की जाएं। दुबे ने अपने पत्र में 1953 में ग्वालियर में हुए विधानसभा अध्यक्षों के सम्मेलन का जिक्र किया है। इस सम्मेलन में लोकसभा और विधानसभा अध्यक्षों के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा न करने पर सहमति बनी थी। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष एएस आयंगर निर्विरोध चुनाव जीत कर पुन: लोकसभा अध्यक्ष बने थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment