विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Dainikbhaskar Abhivyakati 2012 Live

डांडिया NIGHT LIVE PIX : जोश और उमंग से भरी पांचवी रात की हुई शुरुआत, बने रहिए हमारे साथ

चंदन कुमार/प्रतीक शेखर | Oct 21, 2012, 21:27PM IST
 
 


भोपाल। 14वां अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव रविवार को पूरा हुआ। गरबा करने और देखने लोगों का सैलाब ऐसा उमड़ा कि 2 लाख स्क्वायर फीट का बीएचईएल दशहरा मैदान भी छोटा पड़ गया। पूरा मैदान खचाखच भरने के बाद भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कतार में लगकर गरबे और फूड का पूरा मजा लिया। लोगों के उत्साह का आलम यह रहा कि गरबे का समय बढ़ाना पड़ा।
 
गरबे के बाद जब एक लाख वॉट के साउंड सिस्टम पर डीजे शुरू हुआ तो नजारा और भी खूबसूरत हो गया। हजारों की संख्या में जोशीले लोगों की भीड़, उत्साहित पार्टिसिपेंट्स, डीजे की मस्ती और भक्ति के संगम का नजारा देखने लायक था। एक तरफ पार्टिसिपेंट्स सर्कल के भीतर हाई बीट्स पर डांडिया और गरबे का का आनंद उठाने में जुटे थे, तो दूसरी ओर जोशीले लोग फ्री स्टाइल में झूमने में मस्त थे।
 
एक लाख वॉट का साउंड सिस्टम, एक से बढ़कर एक मजेदार गाने, फ्लावर थीम पर सजा भेल का दशहरा मैदान और उल्लास से लबरेज लोग। यह नजारा था दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति गरबा महोत्सम 2012 का।
 
हम आपको यह बात दें कि इस 14वें माहोत्सव का आगाज इतना जबरदस्त था कि लोगों का उत्साह चरम पर था। दूसरे दिन यहां लोगों का जुनून और भी देखने को मिला। तमाम लोग यहां सबकुछ कुछ भूलकर बस एक काम कर रहे थे - फुल मस्ती। तीसरे दिन लोगों की भीड़ देखने लायक थी। फैशन और परंपरा का सामंजस्य बखूबी देखने को मिला। प्रतिभागी भी बिलकुल अलग अंदाज में आए थे। चौथे दिन का नजारा तो कुछ और ही था। लोगों की भीड़ इतनी थी मानो पूरा शहर ही उमड़ पड़ा हो। जितने लोग सर्कल के अंदर डांस कर रहे थे, उतने ही लोग बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सचमुच नजारा अद्भुत था।
 
रविवार को मस्ती भरी रात अंतिम होने के कारण किसी के भी कदम पलभर के लिए भी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। मानो, वे इसे एक ऐसी यादगार नाइट बनाने चाहते हों, जिसे वे हमेशा के लिए याद रख सकें। बहुत खूब भोपाल!

 
तो फिर देर किस बात की, इन तस्वीरों को देख आप भी पूरी तरह रम जाइए गरबे के रंग में..
 
अंतिम दिन की और तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें
 
पहले दिन की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें
 
दूसरे दिन की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें
 
तीसरे दिन की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें
 
चौथे दिन की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment