भोपाल।सोमवार को 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली अब तक सबसे तेज आंधी ने शहर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सौ से ज्यादा पेड़ और दो दर्जन होर्डिग बिजली के तारों पर गिर गए। इससे अरेरा कॉलोनी, एमपी नगर, शाहपुरा सहित नए व पुराने शहर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया। बिजली कंपनी के अफसर व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे करते रहे, लेकिन आधी रात के बाद भी शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली नहीं आई। आंधी के साथ एक घंटे तक बारिश हुई, जो दो सेंटीमीटर दर्ज की गई।
तस्वीरों में देखिए भोपाल की ऐसी भयावह स्थिति...
जरा तस्वीरों में एक पुलिस की लापरवही देखिए, उसे नहीं रहा होश
PHOTOS :..जब गर्ल्स कॉलेज के बाहर दिखा ऐसा नजारा