भोपाल। ट्रेन के रिजर्व कोच में मोबाइल एसएमएस से यात्रा करने वाले यात्रियों को कुछ सहूलियत दी गई है। इसके तहत यदि किसी यात्री का पीएनआर नंबर सहित विस्तृत विवरण लिखा हुआ एसएमएस डिलीट हो जाए, तो 50 रुपए प्रति यात्री शुल्क देकर ट्रेन में यात्रा की जा सकती है। हालांकि इसके लिए यात्री को वैध परिचय पत्र जिस पर सीरियल नंबर तक लिखा हो, टिकट चेकिंग स्टाफ को दिखाना होगा।
यदि यात्री के पास परिचय पत्र नहीं मिला तो उसे बिना टिकट माना जाएगा और पेनाल्टी होगी। हाल ही में रेलवे द्वारा एसएमएस से रिजर्व कोच में यात्रा करने की सुविधा दिए जाने के बाद यात्रियों की आशंका को दूर करने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है।