राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
'एक था टाइगर' ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड
Dainik Bhaskar News
| Aug 20, 2012, 03:46AM IST

पहले दिन का कलेक्शन 28 लाख
सिटी के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स बताते हैं, भोपाल के सिनेमाघरों में सलमान खान व कटरीना कैफ की ‘एक था टाइगर’ से पहले किसी फिल्म की न तो कभी इस कदर बुकिंग हुई और न ही किसी फिल्म ने इतना कलेक्शन किया। पहले ही दिन इस फिल्म ने 28 लाख रुपए की कमाई थी।
पर्दे पर फिर से देखना था सल्लू-कैट को
सिटी के व्यूअर्स की मानें तो कुछ ने सिर्फ सलमान खान की वजह से फिल्म देखी। वहीं, कुछ का कहना था कि सलमान-कटरीना की जोड़ी को फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उन्होंने सिनेमाघरों का रुख किया था। हालांकि कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि फिल्म की एंडिंग जिस तरह रही उससे यही कहा जा सकता है कि सलमान खान और कटरीना कैफ को फिर से पास लाने के लिए ही फिल्म में उन्हें कास्ट किया गया था।
फिल्म के आखिर में बताया गया है कि रॉ एजेंट टाइगर उर्फ अविनाश (सलमान खान) और आईएसआई एजेंट जोया (कटरीना कैफ) खुद को अपने-अपने देशों की सीक्रेट एजेंसी से बचाने के लिए एक देश से दूसरे देश भटक रहे हैं। यानि फिल्म के अंत में यह पता नहीं चलता कि टाइगर और जोया कहां हैं? बहरहाल, फिल्म की कहानी या अंत कैसा भी हो, फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किए हैं। दर्शक अब भी टिकट काउंटर के सामने कतार में खड़े हो रहे हैं।
फिल्म का लोकल और ओवरऑल कलेक्शन
लोकल कलेक्शन
बुधवार-28 लाख
गुरुवार-23 लाख
शुक्रवार-13.50 लाख
शनिवार-11.50 लाख
ओवरऑल कलेक्शन
बुधवार-33 करोड़
गुरुवार-14.52 करोड़
शुक्रवार-12.90 करोड़
शनिवार-16.75 करोड़








