विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Electricity Bill Will Not Submit After 4 Pm

काउंटरों पर शाम साढ़े चार बजे के बाद जमा नहीं होंगे बिजली बिल

Dainik Bhaskar News | Dec 11, 2012, 06:07AM IST
 
 


भोपाल। राजधानी में बिजली कंपनी के हर कैश काउंटर पर शाम साढ़े चार बजे के बाद बिल जमा नहीं होंगे। अब केवल शहर के गोविंदपुरा स्थित इंडस्ट्रियल गेट स्थित काउंटर पर ही रात आठ बजे तक बिलों का भुगतान हो सकेगा। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली कंपनी ने सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया।

कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक आरके मिश्रा की मौजूदगी में हुई बैठक में तय हुआ कि बिल जमा करने के लिए दो-दो काउंटर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और सुबह 11.30 से शाम 4.30 बजे तक ही खोले जाएंगे। यह व्यवस्था अक्टूबर से फरवरी तक ठंड के मौसम में रहेगी। बाकी दिनों में काउंटर खुलने का समय सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक और दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक रहेगा।

ये निर्णय भी हुए

- हर कैश काउंटर को ऐसा बनाया जाएगा, जिसमें जाने के लिए दफ्तर के अंदर से एंट्री होगी। फिलहाल जहां यह व्यवस्था नहीं है, वहां निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
- हर काउंटर पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे।
- शाम साढ़े चार बजे के बाद काउंटरों पर महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

निजी बैंक ने शुरू किया 7 काउंटरों से कलेक्शन

सोमवार से बिजली कंपनी के सात कैश काउंटरों से निजी बैक के कर्मचारियों ने कलेक्शन करना शुरू कर दिया। इनमें उत्तर संभाग के रायल मार्केट, इमामी गेट, सुल्तानिया (बड़ा बाग), नादरा बस स्टैंड, इंद्र विहार (बैरागढ़) और गांधी नगर के काउंटर शामिल हैं।

चार काउंटरों पर लगे कैमरे

बिजली कंपनी ने शहर के चार कैश काउंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिनके जरिए काउंटरों पर आने जाने वालों के वीडियो फुटेज उपलब्ध होंगे। ऐसे कैमरे रॉयल मार्केट, वल्लभ नगर, जहांगीराबाद और चांदबड़ स्थित काउंटर पर लगाए गए हैं।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment