रेल यात्रियों के बाद हवाई यात्रियों के लिए आई खुशखबरी
Source: रीतेश पुरोहित | Last Updated 03:43(10/02/12)
भोपाल। भोपाल एयरपोर्ट पर कौन सी फ्लाइट समय पर है और कौन-सी लेट, इसकी जानकारी एसएमएस से भी मिल सकेगी। इसके लिए आपको फ्लाइट का नंबर टाइप कर 94250-04473 नंबर पर एसएमएस करना होगा। इसके बाद आपको एक एसएमएस मिलेगा, जिसमें पूरी जानकारी होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गुरुवार से यह सेवा शुरू कर दी है। अभी लोगों को फ्लाइट की जानकारी के लिए एयरलाइंस कंपनी को फोन करना पड़ता था।
इस तरह ले सकते हैं इस सुविधा का लाभ
- अपने मोबाइल फोन के राइट मैसेज ऑप्शन में जाएं।
- फ्लाइट का नंबर (जैसे: एसजी1053) टाइप करें।
- इसे 94250-04473 पर एसएमएस करें। आपको चंद मिनटों में एक एसएमएस मिलेगा। इसमें फ्लाइट का नाम, फ्लाइट की तारीख, शेड्यूल और एयरपोर्ट से आने-जाने के समय की जानकारी मिल जाएगी।