विज्ञापन
 
 
 
 

'अगर इस काम का आदेश नहीं दिया, तो अंजाम हो सकता है बुरा'

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 04:55(10/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
भेल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा बुधवार को कार्रवाई रोकने के दिए गए निर्देश के बाद नाराज उद्योगपति गुरुवार को नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर से मिले और कार्रवाई बंद नहीं करने के लिए कहा।

इस दौरान गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने साफ तौर पर कहा कि यदि जिला व्यापार उद्योग केंद्र (डीआईसी) की कार्रवाई रुकवाई गई तो उद्योगपति अनिश्चित समय के लिए उद्योग बंद कर आंदोलन करेंगे। यह बात सुनने के बाद श्री गौर ने कहा कि उचित निर्णय लेने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे उनके बंगले पर एक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें उद्योग विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और गुमठी एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

कुछ लोग फैला रहे भ्रम
गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव एसके पाली ने बताया कि कुछ लोग अतिक्रमण की कार्रवाई में भ्रम की स्थिति निर्मित कर रहे हैं। अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया जा रहा है। सिर्फ प्रमुख चौराहों और तिराहों की दुकानों को 10 से 15 फीट पीछे किया जा रहा है। ताकि मटेरियल ले जाने वाले भारी वाहनों को निकलने में परेशानी न हो, लेकिन कुछ लोग व्यापारियों को गुमराह कर रहे हैं कि उनका रोजगार छीनते हुए अतिक्रमण पूरी तरह से हटाया जा रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 2

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment