भोपाल। ‘पिछली बार ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में इमरान खान ने क्या धांसू एक्टिंग की थी यार। आज करीना कपूर के साथ उसकी फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ रिलीज हो रही है। तूने बुकिंग करा ली है क्या.? मैं तो पक्का देखूंगा यार.। यार, अगर ये फिल्म वैलेंटाइंस डे के दिन रिलीज होती तो और मजा आता।’ ये है सिटी ऑफ लेक्स के यूथ का एक्साइटमेंट। युवा शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘एक मैं और मैं तू’ देखने का जोर-शोर से प्लान बना रहे हैं। 14 फरवरी (वैलेंटाइंस डे) के मद्देनजर यह फिल्म युवाओं की उत्सुकता बढ़ा रही है।
फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि ज्यादातर यूथ इसे वैलेंटाइंस डे से जोड़कर सिनेमाघरों का रुख करेंगे। फन सिनेमा में इसका पहला शो 9.30 बजे शुरू होगा। फन सिनेमा में आज इस फिल्म के 21 शो होंगे। वहीं, अल्पना, रंभा, ज्योति और संगम में भी यह फिल्म रिलीज होगी। इमरान-करीना पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर खट्टी-मीठी तकरार के साथ युवाओं का ध्यान खीचेंगे।
करन जौहर प्रोड्यूस्ड और शकुन बत्रा निर्देशित इस फिल्म का फस्र्ट डे फस्र्ट शो देखने का प्लान कर चुकेआईटी प्रोफेशनल्स अजय और स्वाति ने कहा, हमारे लिए फिल्म से जुड़ी सबसे इंटरेस्टिंग पॉइंट यह है कि पहली बार एक नई जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। दूसरी यह कि ये एक एक रोमांटिक और थोड़ी-बहुत कॉमेडी मूवी है।
फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राजकुमार बाजपेयी कहते हैं, हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ रोमांटिक फिल्में ही अब ज्यादा देखी जाती हैं। इस फिल्म का बैकग्राउंड भी कुछ ऐसा ही है। लंबे अरसे बाद रणधीर कपूर भी इस फिल्म केजरिए पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। करीना पहली बार अपने पिता के साथ स्क्रीन पर दिखेंगी।
तीन और फिल्में हैं खास
‘एक मैं और एक तू’ के अलावा इस महीने तीन और शानदार रोमांटिक फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें ‘एक दीवाना था’, ‘जोड़ी ब्रेकर्स’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ शामिल हैं।
एक दीवाना था
रिलीज डेट : 17 फरवरी
स्टार कास्ट : प्रतीक बब्बर, ऐमी जैक्सन
जोड़ी ब्रेकर्स
रिलीज डेट : 24 फरवरी
स्टार कास्ट : आर. माधवन, बिपाशा बसु
तेरे नाल लव हो गया
रिलीज डेट : 24 फरवरी
स्टार कास्ट : रितेश देशमुख, जेनेलिया डि’सूजा