विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Janani Express Oprate By 108 Ambulance Centre

108 एंबुलेंस के कॉल सेंटर से दौड़ेगी जननी एक्सप्रेस

Dainik Bhaskar News | Dec 12, 2012, 05:29AM IST
 
 


भोपाल। प्रदेश के सभी जिलों में जननी एक्सप्रेस का संचालन इमरजेंसी एंबुलेंस 108 के कॉल सेंटर से किया जाएगा। इसके लिए सेंटरों को अपग्रेड किया जाएगा।

यह जानकारी मंगलवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण ने दी। वे जेपी अस्पताल में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अगले तीन माह में प्रदेश में 500 इमरजेंसी एंबुलेंस 108 का संचालन शुरू किया जाएगा। 25 दिसंबर को प्रदेश में सौ एंबुलेंस 108 का संचालन भी शुरू होगा। एक डायलिसिस मशीन अस्पताल को लघु उद्योग निगम ने दान में दी है। इससे रोजाना एक शिफ्ट में 14 किडनी मरीजों का डायलिसिस हो सकेगा। अस्पतालों में नि:शुल्क पैथालॉजिकल जांच की सुविधा अगले तीन माह में शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी अस्पतालों को करीब 50 करोड़ का बजट देना होगा।

जेपी अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए 8 बिस्तर का आईसीयू में 20 दिसंबर से उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू के निर्माण पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए हैं।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment