विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Katta Shot Down While Watching, Student Injured

कट्टा देखते समय चली गोली, छात्र घायल

Bhaskar News | Feb 17, 2013, 05:28AM IST
 
 

ग्वालियर. बिजौली बस स्टैंड पर किराने की दुकान में बैठे युवक ने अपने दोस्तों को कट्टा दिखाते-दिखाते उसका ट्रिगर दबा दिया, जिससे गोली चल गई। गोली चलने से कक्षा आठ का एक छात्र घायल हो गया।  पुलिस ने गोली चलाने वाले के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 
 
बिजौली में रहने वाला वीकेश (14) पुत्र बृजेश नरवरिया कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार की शाम चार बजे वह बस स्टैंड स्थित दुकान पर सामान खरीदने गया था। जब वह सामान खरीद रहा था तभी पास की दुकान पर लोकेश शर्मा अपने दोस्तों को कट्टे के बारे में बता रहा था। इस दौरान उसने कट्टे का ट्रिगर दबा दिया।
 
कट्टे में कारतूस लगा था। गोली वीकेश के पैर में लगी। गोली चलते ही बस स्टैंड पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही टीआई डीएस सेंगर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल छात्र को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment